धनबाद की हंसविहार कॉलोनी गंदा जलजमाव से बेहाल

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

धनबाद: यहां हंसविहार कॉलोनी के निवासी इन दिनों जल जमाव से परेशान हैं। हफ्ते भर पहले मौसम की अंतिम बारिश के दौरान कॉलोनी की हालत बद से बदतर हो गई। यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का नमूना है। कॉलोनी के निवासियों ने न्‍यूज मेल से संपर्क कर गुहार लगायी कि उनकी दुर्दशा के बारे में प्रशासन की निद्रा भंग करने में सहयोग करें।

पूर्व सांसद कॉमरेड एके रॉय का निधन

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

धनबाद: पूर्व सांसद और पुराने मार्क्‍सवादी चिंतक व नेता ए के राय का यहां सेंट्रल अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से कोयलांचल सहित झारखण्ड में रह रहे उनके प्रशंसकों वामपंथियों में शोक की लहर है। मजदुर नेता कॉमरेड एके रॉय धनबाद से तीन बार सांसद और तीन बार विधायक रह चूँके है। झारखण्ड निर्माण आंदोलन की कर चूंके है अगुवाई। आजीवन अविवाहित रहे रॉय दा अपनों के लिए कोई संपत्‍त‍ि नहीं बनायी। कभी नहीं लिया कोई पेंशन।

लाठीचार्ज के खिलाफ 200 पारा शिक्षकों ने गिरफ्तारी दी

धनबाद : स्थापना दिवस के दिन राजधानी रांची में सरकार और पारा शिक्षकों के बीच तनाव अब जिला स्तर पर भी नजर आने लगा है। इसी क्रम में बुधवार को धनबाद में लगभग 200 पारा शिक्षकों ने अपने पूरे परिवार के साथ धनबाद थाने में अपनी गिरफ्तारी देकर विरोध जताया।

Sections

चिटफंड कंपनी के धोखे से निराश युवक ने की आत्महत्या

धनबाद: कोयलांचल धनबाद में चिटफंड कंपनी की जालसाजी के शिकर एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक का शव बंद कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि युवक का नाम चंदन कुमार महतो था और वह  बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ाजमुआ के तुरी टोला का रहने वाला था। युवक काफी मिलनसार था और उसके पिता पुलिस में नौकरी करते हैं।

पुलिस के रवैये से क्षुब्‍ध दुष्‍कर्म पीड़िता ने किया आत्‍मदाह का प्रयास

धनबाद : दुष्‍कर्म की शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से परेशान महिला ने गुरुवार को डीसी कार्यालय पहुंचकर आत्‍मदाह का प्रयास किया। डीसी कार्यालय मे पदस्‍थापित सुरक्षा गार्डों व स्‍थानीय लोगों ने महिला को आत्‍मदाह करने से रोका और पुलिस के हवाले कर दिया।

छठ को देखते हुये काम पर लौट सकते हैं सफाईकर्मी, आगे जारी रहेगा आंदोलन

धनबाद : धनबाद नगर निगम के हड़ताली कर्मियों ने छठ महापर्व के मद्दे नजर अपने हड़ताल को जल्द खत्म करने के संकेत दिये हैं। आपको बता दें कि दीपावली से ठीक पहले निगम कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से निगम की मुश्किलें बढ़ गई थी। शहर में साफ-सफाई का काम ठप पर गया था। धारा 144 लागू होने के कारण मजदूरों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था।