पूर्व सांसद कॉमरेड एके रॉय का निधन

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

धनबाद: पूर्व सांसद और पुराने मार्क्‍सवादी चिंतक व नेता ए के राय का यहां सेंट्रल अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से कोयलांचल सहित झारखण्ड में रह रहे उनके प्रशंसकों वामपंथियों में शोक की लहर है। मजदुर नेता कॉमरेड एके रॉय धनबाद से तीन बार सांसद और तीन बार विधायक रह चूँके है। झारखण्ड निर्माण आंदोलन की कर चूंके है अगुवाई। आजीवन अविवाहित रहे रॉय दा अपनों के लिए कोई संपत्‍त‍ि नहीं बनायी। कभी नहीं लिया कोई पेंशन।

ऐ के राय ने रविवार सुबह बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 84  वर्ष के थे। राय की तबियत खराब होने के बाद इलाज के लिए 8 जुलाई को केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका इलाज चल रहा था। राय का झारखंड अलग राज्य आंदोलन में बड़ा योगदान रहा है। धनबाद से तीन बार सांसद रहने के साथ ही राय ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र का भी तीन बार प्रतिनिधित्व किया था।

मुख्यमंत्री ने बताया झारखंड के लिए बड़ी क्षति
मुख्यमंत्री ने दिया राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कराने का निर्देश
पूर्व सांसद श्री ए के राय के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक जताया है। उन्होंने पूर्व सांसद श्री ए के राय के निधन को झारखंड के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने स्व ए के राय का राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कराने का निर्देश दिया है।

Add new comment