गिरिडीह : तमाशबीनों की भीड़ के बीच महिला ने खुद को जिंदा जलाया, मौत

Approved by admin on Tue, 11/05/2019 - 20:53

:: कमलनयन ::

गिरिडीह, 05 नवंबर  नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा के उसरी नदी स्थित नया पुल के नीचे मंगलवार शाम उस वक्त अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हुई है।
 
जिस स्थान पर महिला ने  आत्महत्या की, उसके शव के बगल में दो बोतल मिले हैं। संभवत महिला ने इन बोतलों में केरोसिन भरा हुआ था। हैरान करने वाली इस घटना में महिला खुद को आग लगाने के बाद काफी देर तक तड़पती रही। इस बीच स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस सेवा 108 को कॉल किया। एबुलेंस करीब एक घंटे लेट से घटनास्थल पहुंची।
यही नहीं, इस दौरान जिन लोगों को घटना की जानकारी मिली, वह नया पुल के नीचे दौड़ पड़ा। पलभर में ही काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ तो घटनास्थल में जुट गई, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद भीड़ सिर्फ घटना का वीडियो ही बनाती दिखी। जबकि महिला दर्द से छटपटा रही। कुछ देर छटपटाने के बाद महिला ने भीड़ की मौजूदगी में दम तोड़ दिया। पुल के ऊपर से भी इस दर्दनाक घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ मौजूद थी।

कुछ देर बाद पहले मुफ्फसिल थाना के एसआई श्रवण सिंह और आफताब आलम पुलिस जवानों के साथ पहुंचे, फिर 108 का एबुलेंस सेवा पुल के समीप पहुंचा। इसके बाद दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने ही महिला के शव को एबुलेंस में रखकर अस्पताल पहुंचाया।

Add new comment