राष्‍ट्रपति चुनााव:द्रौपदी एनडीए और यशवंत विपक्ष के प्रत्‍याशी

Approved by admin on Wed, 06/22/2022 - 08:43

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

रांची/जमशेदपुर: देश के नये राष्‍ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। इधर, विपक्ष ने टीएमसी सांसद रहे यशवंत सिन्‍हा पर अपना दांव खेला है। सिन्‍हा मोदी के धूर विरोधियों में गिने जाते हैं। माना जा रहा है कि एनडीए राष्‍ट्रपति चुनाव में एड़ी चोटी एक करनेवाली है।

द्रौपदी मुर्मू को प्रत्‍याशी बनाये जाने पर झारखंड व अन्‍य आदिवासी इलाकों में एक खुशी की लहर देखी जा रही है। राष्‍ट्रीय सेंगेल अभियान के अध्‍यक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि 

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पूर्व राज्यपाल, झारखंड को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने की घोषणा से आदिवासी सेंगेल अभियान के सभी नेता और कार्यकर्ता अत्यंत गर्व महसूस करते हैं और श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान करते हैं। यह भारत और दुनिया के आदिवासियों के लिए एक गर्व और बड़ा सम्मान का मामला है। श्रीमति मुर्मू से 18 अप्रैल 22 को उनके ओडिशा निवास में मिलकर संताली राजभाषा रैली, रांची के लिये आमंत्रित किया गया था।

 

Sections

Add new comment