सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार, 6 सितंबर यानी आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’में हिस्सा लिया. उन्होंने कर्नाटक में मंड्या जिले के पांडवपुरा नगरपालिका क्षेत्र से ये यात्रा शुरू की. इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी और कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहे. उनका कहना है कि सोनिया गांधी दो घंटे तक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहीं.