विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज लंदन में गिरफ्तार

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

लंदन: विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज को गुरुवार को लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वह 2012 से शरण लिए हुए थे। इक्वाडोर में उन्हें प्रदान किया गया आश्रय वापस ले लिया गया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। 

मेट्रोपोलिटन पुलिस सेवा (एमपीएस) ने एक बयान में कहा कि असांज को सेंट्रल लंदन पुलिस स्टेशन में रखा गया है और उनको 'जल्द ही' वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।

Tags

सीबीआई ने भविष्य निधि अधिकारी को रिश्वत लेते दबोचा

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

नागपुर: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के एक प्रवर्तन अधिकारी को यहां एक व्यक्ति से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान ए.बी.पहाडे के रूप में हुई है। उस पर भ्रष्टाचार रोकथाम (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत प्रासंगिक धाराओं में आरोप लगाए गए हैं और उसे विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Sections
Tags

केरल के 'दुष्कर्मी' पादरी को 60 वर्ष की जेल

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

कन्नुर(केरल): केरल के एक 51 वर्षीय कैथोलिक पादरी रोबिन वडक्कुमचेरी को नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने और यौन उत्पीड़न के तीन अलग-अलग मामलों में 60 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है। थालासेरी के न्यायाधीश पी.एन. विनोद ने वायनाड जिले के मनान्थवाडी डिओसिस के पादरी पर 2016 में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी।

उस पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के अंतर्गत मामला चलाया गया था।

Sections
Tags

रतलाम आश्रय गृह की बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ हुई थी : आयोग

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा कस्बे में स्थित कुंदन कुटीर आश्रय गृह मामले की जांच करने पहुंचे बाल अधिकार आयोग के दल ने बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की बात स्वीकार की है, लेकिन दुराचार की किसी घटना से इंकार किया है। दल के सदस्यों ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "जावरा की घटना दुखद है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बालिकाओं से छेड़छाड़ तो हुई है, उनके साथ गलत हुआ है, अनुचित गतिविधियां हुई हैं, मगर दुराचार जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। यह लापरवाही का मामला है, जिसके लिए महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं।"

Tags

गुरमीत राम रहीम पत्रकार हत्या मामले में दोषी करार

चंडीगढ़: हरियाणा के पंचकूला स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार दिया। अदालत ने तीन अन्य को भी मामले में दोषी करार दिया है। ये तीनों डेरा प्रमुख राम रहीम के करीबी सहयोगी रहे हैं।

अदालत में मौजूद कृष्ण लाल, कुलदीप व निर्मल को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया और तीनों को अंबाला जेल भेज दिया गया।

पंचकूला में सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिह ने इस फैसले की घोषणा की।

Tags

घाघरा व बिशुनपुर थाना क्षेत्र में हुई बलात्कार की घटना में पांच दुष्कर्मी गिरफ्तार

Approved by Anonymous (not verified) on Tue, 01/08/2019 - 09:48

घाघरा थाना क्षेत्र में हुई अलग- अलग बलात्कार की दो घटनाओं में चौबीस घंटे में आरोपी पकड़े गए- एसपी गुमला।

 

गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र में हुई दो बलात्कार की घटना में पुलिस की दबिश से 24घंटे के अन्दर ही चार आरोपी गिरफ्तार किएं गए वही बिशुनपूर थाना क्षेत्र में भी करीब एक माह पूर्व हुई बलात्कार का एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। गुमला एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने सभी आरोपी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश करते हुए कहा कि घाघरा थाना क्षेत्र कांड़ संख्या02/2019दिनांक6जनवरी बड़काडीह में हुई बलात्कार का आरोपी जोगिया उरांव      एवं घाघरा थाना क्षेत्र कांड़ संख्या3/2019को6 जनवरी को हुई नाबालिक से दुष्कर्म की घटना में आरोपी राजकुमार उरांव, विपुल उरांव, व संदीप उरांव की गिरफ्तारी के अलावा पुलिस अभियान में एक माह पू

Tags

विजय माल्या भगोड़ा घोषित

मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने शनिवार को फरार चल रहे शराब कारोबारी विजय माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून 2018 के तहत भगोड़ा करार दिया है, जोकि जांच एजेंसियों की एक बड़ी जीत है। मुंबई स्थित धनशोधन निवारक अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने जून 2018 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल एक मुकदमे में आदेश दिया है। 

Tags

बुलंदशहर: बीजेपी MLA का दावा- इंस्पेक्टर सुबोध ने खुद मारी गोली, पुलिस बोली- हत्यारा गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गाय के नाम पर हुई हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में दो दावे सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उसने सुबोध कुमार सिंह पर गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं बीजेपी विधायक का दावा है कि इंस्पेक्टर सुबोध ने खुद ही अपने ऊपर गोली चलाई थी। हालांकि इस हिंसा का मास्टरमाइंड बजरंग दल का योगेश राज अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इंस्पेक्टर सुबोध के परिजनों का कहना है कि योगेश राज को राजनीतिक संरक्षण की वजह से पुलिस पकड़ नहीं रही। 

Tags

एनआईए ने जिहादी मॉड्यूल का किया पदार्फाश, दिल्ली व उप्र से 16 हिरासत में

नई दिल्ली/लखनऊ: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस के मॉड्यूल 'हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम' के एक सरगना सहित 16 संदिग्धों को धर दबोचा। यह सभी कथित रूप से उत्तर भारत, खासकर दिल्ली में हमला करने की साजिश रच रहा थे। एनआईए ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 17 जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। 

एनआईए के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आलोक मित्तल ने मीडिया को बताया कि समूह के सरगना मुफ्ती सोहेल सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Tags